फसल क्षति अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी
भागलपुर, जुलाई 21 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। खरीफ मौसम के दौरान किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले में बीज वितरण एवं फसल क्षति अनुदान की प्रक्रिया समानांतर रूप से संचालित की जा रही है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में किसानों के बीच मक्का, अरहर सहित अन्य खरीफ फसलों के उन्नत बीजों का वितरण लगातार किया जा रहा है। विभागीय स्तर पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों को समय पर बीज उपलब्ध हो जिससे बुआई निर्धारित अवधि में पूरी हो सके और कृषि उत्पादन में वृद्धि हो। प्राकृतिक आपदा से फसल क्षति झेलने वाले किसानों के लिए कृषि इनपुट अनुदान (फसल क्षति अनुदान) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी जारी है। विभाग ने पात्र किसानों से निर्धारित पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.