खगडि़या, अप्रैल 16 -- अलौली। एक प्रतिनिधि देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के तत्वाधान में बुधवार को किसानों की श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय परिसर में हुई बैठक में फसल क्षतिपूर्ति सूची में नाम रहने से आक्रोश जताते हुए आगामी 22 अप्रैल को प्रदर्शन का निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि गत 20 मार्च को भयंकर आंधी तूफान बारिश के कारण अलौली प्रखंड के सभी पंचायतों में किसानों का 90- 95 फीसदी मक्का, गेहूं आदि की फसल पूर्णत: बर्बाद हो गई। बावजूद इसके सरकार ने अलौली प्रखंड के सभी पंचायत को फसल क्षतिपूर्ति सूची से वंचित कर दिया है। जिससे अलौली प्रखंड के किसानों के बीच आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अलौली प्रखंड के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। कृषि पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.