खगडि़या, मार्च 31 -- खगड़िया, नगर संवाददाता बीते दिनों एक सप्ताह में दो बार तेज आंधी व बारिश के कारण जिले के किसानों के क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजा की मांग को लेकर चार अप्रैल को धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय किसान विकास मंच की बैठक के दौरान ली गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह टुड्डू ने की। बैठक के दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की कमर ही टूट चुकी है। कहा कि किसानों के खेतों में लहलहाते फसल तेज आंधी व बारिश के कारण गिर चुके हैं। जिससे किसानों को अब उत्पादन पर काफी प्रतिकूल असर पड़ेगा। किसानों की स्थिति ऐसी हो गई है कि अब खेती के दौरान लगाए गए पूंजी भी वापस नहीं हो पाएगा। क्योंकि मक्का, गेहूं, आम व लीची एवं केला का फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। अब किसानों को स...