किशनगंज, जनवरी 6 -- पौआखाली। एक संवाददाता जियापोखर थाना क्षेत्र की बंदरझुला पंचायत में हाथी के आने व नुकसान पहुंचाने से किसान चिंतित हैं। पिछले 4 व 5 दिनों से हाथी देर रात खेत में पहुंच रहा है व फसल को खा रहा है व हाथी के पांव से भी फसल को नुकसान पहुंच रहा है। इस वाकया से किसान काफी चिंतित हैं। किसानों को इस घटना से रातों की नींद गायब हो गई है। किसानों का कहना है कि आधा दर्जन हाथियों का यह झुंड शाम ढलते ही सक्रिय हो जाता है। ग्रामीण बताते हैं कि हाथियों का झुंड इतना शांत तरीके से खेतों में दाखिल होता है कि जब तक आहट मिलती है, तब तक एक बड़ा हिस्सा तबाह हो चुका होता है। वर्तमान में हाथियों ने मुख्य रूप से आलू और गोभी की नकदी फसलों को निशाना बनाया है। पीड़ित किसानों की सूची लंबी होती जा रही है। नरेश कुमार सिंह, अंग्रेज सिंह, मौसम कुमार, परमानं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.