फसल को नुकसान पहुंचा कर मारापीटा
बस्ती, जून 17 -- बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने सत्यनरायन निवासी पेठिया लश्करी थाना दुबौलिया की तहरीर पर गांव के सज्जात के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, धमकी देने और खेत को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया। पुलिस को दी तहरीर में सत्यनरायन ने बताया कि वह अपने खेत को देखने गया था। वहां पर पाया कि 25 बकरियां उसके गन्ने के खेत को खा रही थीं। बकरियों से खेत से निकालने के लिए वह सज्जात से कहा तो वह गाली दी। थप्पड़ों से मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। मोबाइल को पटक कर तोड़ दिया और खेत से 5000 से अधिक की फसल को नुकसान पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.