हापुड़, मई 18 -- क्षेत्र के गांव दौताई निवासी शमशाद ने बताया कि उसने अपनी खेती की जमीन में गन्ने की फसल बोई हुई है। रविवार को जब वह खेत पर गया तो देखा कि तीन लोगों ने उसकी फसल में ट्रैक्टर से नष्ट कर दी है। उसने देखकर विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- रंजिश में मूंगफली की फसल पर चलाया ट्रैक्टर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...