हापुड़, मार्च 24 -- बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि उनकी भूमि खसरा संख्या 17 रकबा 0.6070 हैक्टेयर व खसरा सं० 14 य रकबा 0.6320 हैक्टेयर सहखातेदार मालिक काबिज है। उक्त भूमि सामलात भूमि है, कोई भौतिक विभाजन नही हुआ है। लेकिन गांव निवासी चार लोग आये दिन उसको तंग व परेशान करते रहते हैं। अपनी हैकडी मुठमर्दी के बल पर आरोपियों ने सोमवार की सुबह को उसकी हरी भरी पैदाकर्दा फसल जई व सरसों व बरसीम रकबा 0.1260 हैक्टयर को ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दी है। उसके द्वारा विरोध करने पर टैक्टर चढाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस में कार्रवाई करने पर भविष्य में भुगतने की धमकी दी है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...