फसल के नुकसान के मुआवजे की पहली किश्त में मिले 10 करोड़
मथुरा, अप्रैल 13 -- जनपद में तेज आंधी, बारिश एवं अतिवृष्टि/ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसल के प्राथमिक सर्वे का काम पूरा हो गया है। सर्वे के मुताबिक जिले में 36 हजार हेक्टेअर गेहूं की फसल क्षतिग्रस्त हुई, जबकि 66 हजार किसान प्रभावित हुए हैं। इनको करीब 61 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना है। जिला प्रशासन की सर्वे रिपोर्ट पर शासन ने मुआवजा राशि के रूप में 10 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है, जिसे किसानों के खाते में डालने की प्रक्रिया शुरु हो गयी है। बताते चलें कि जनपद नें पिछले दिनों तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल क्षतिग्रस्त हुई थी। गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों के निर्देशों तथा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देशन पर फसल क्षति के सर्वे का कार्य आरम्भ कराया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.