भदोही, मार्च 8 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के केवटाही गांव में फसल के ऊपर लटक रहा हाईटेंशन तार किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। तैयार हो रहे फसल के ऊपर तार लटकता देख किसान सहमें हुए हैं। तैयार फसल में शार्ट सर्किट से आग लगी तो बड़ा नुकशान होना तय है। इतना ही नहीं ओवरलोड से गलकर तार मवेशियों के ऊपर गिरा तो भी बड़ा नुकशान हो सकता है। बिजली विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रीय किसानों की माने तो अप्रैल माह शुरू होते ही ग्रामीण अंचलों में शार्ट सर्किट से गेहूं फसल में आग लगना शुरू हो जाता है। नारेपार, छेछुआ, भूर्रा समेत अन्य गांव में हर वर्ष अगलगी की घटना हो जाती है। केवटाही गांव में ही सरसों, गेहूं और मटर की फसल तैयार हो चली है। ऐसे में फसल के ऊपर लटक रहा तार किसी वक्त अगलगी का कारण बन सकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.