पटना, मार्च 22 -- भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने राज्य सरकार से किसानों के फसल की हुई क्षति का मुआवजा देने की मांग की है। रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि राज्य में 20 और 21 मार्च को हुई बे-मौसम बारिश और ओलावृष्टि से बड़े पैमाने पर तैयार फसल बर्बाद हो गई है। किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। तैयार गेहूं, रबी, तेलहन और मक्का फसल नष्ट हो गई है। साथ ही, आम और लीची का भी नुकसान हुआ है। सरकार इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का मूल्यांकन कराए और किसानों को मुआवजा देने की गारंटी करें। उन्होंने किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये की दर से मुआवजा देने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.