हमीरपुर, फरवरी 8 -- राठ। फसल की सिंचाई कर रहे किसान पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चिकासी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। चिकासी थानाक्षेत्र के बरौली खरका गांव निवासी भगवती ने बताया कि 30 वर्षीय छोटा भाई दिनेश पुत्र मैयादीन शनिवार की रात आठ बजे खेत पर गेहूं की फसल की सिंचाई करने गया था। रविवार की सुबह सात बजे जब वह खेत पर गया तो उसका भाई मृत अवस्था में मिला। बताया कि उसके पिता के नाम पांच एकड़ जमीन है और भाई दिनेश खेती में पिता का साथ देता था। मृतक अपने पीछे पुत्र सोनू, मोनू को छोड़ गया है। पति की मौत पर पत्नी देवकुंवर का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.