लखीसराय, अप्रैल 6 -- कजरा, एक संवाददाता। क्षेत्र में रबी फसल की ओसौनी अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। किसान तेजी से खेतों में काम निपटाने में जुटे हुए हैं, क्योंकि मौसम में अचानक बदलाव और संभावित बारिश का खतरा उनके लिए बड़ी चिंता बना हुआ है। फसल तैयार है और यदि इस समय बारिश हो जाती है तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसी डर के चलते किसान दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कई जगहों पर देर रात तक भी खेतों में गतिविधियां देखी जा रही हैं। किसान हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि समय रहते फसल की कटाई और ओसौनी का कार्य पूरा कर लिया जाए।हालांकि, इस दौरान मजदूरों की कमी एक बड़ी समस्या बनकर सामने आ रही है।पर्याप्त संख्या में मजदूर नहीं मिलने के कारण काम की गति प्रभावित हो रही है।किसान मजबूरी में अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही काम पूरा करने में लगे हैं या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.