शाहजहांपुर, फरवरी 11 -- कांट थाना क्षेत्र में फसल की रखवाली के लिए खेत जा रहे किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम जमुनिया दौलतपुर निवासी 45 वर्षीय आनंद स्वरूप प्रजापति पुत्र अकबर सोमवार देर रात खेत की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह जमुनिया तिराहे के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आनंद स्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल जलालाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर...