बांदा, मार्च 21 -- बांदा। बुंदेलखंड क्षेत्र में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों को देख एक किसान को हार्ट अटैक पड़ गया। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल दौड़े जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नरैनी तहसील क्षेत्र के मोतियारी गांव निवासी 50 वर्षीय किसान उदय प्रताप उर्फ डब्लू सुबह 5 बजे खेत देखने गया था। पकी गेहूं की फसल जमीन पर गिरी देख किसान निराश होकर घर लौटा और सदमे में आकर चुपचाप चारपाई पर लेट गया। कुछ देर बाद बेचैनी होने के बाद वह बेहोश होने लगा। परिजन किसान की हालत खराब देख उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चचेरे भाई बसंत यादव ने बताया कि उदय प्रताप खेत बटाई पर लिए था। उसके दो बेटे हैं, दो बेटियों की शादी हो चुकी है। पांच भाइयों में तीसरा नंबर ...