रामगढ़, नवम्बर 4 -- रामगढ़, अशोक मेहता (नगर प्रतिनिधि) पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश ने किसानों को आफत में डाला है। सबसे ज्यादा ताबाही शहर के सीमावर्ती क्षेत्र चेटर, गोसा, बुढ़ाखोखरा, कोठार, जेमरा, गडके आदि गांव में है। जहां लगभग दस हजार से अधिक की आबादी है। इन क्षेतों में धान की फसल पर एक नई किस्म की बीमारी फैल रही है। जिससे फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है। क्षेत्र के कई खेतों में बारिश का पानी जमा हो गया है। किसानों का कहना है कि फसल के जड़ में कीड़ा लग रहा है, जिससे पौधा सफेद पड़ जाता है। धान की बाली सूखने लगती है। इस कारण खेतों की फसल गिर जाती है। गांव में स्थानीय लोग इसे कोरोना रोग कह रहे हैं। क्योंकि यह खेतों तेजी से फैल रहा है। लगभग 100 एकड़ भूमि में बोई गई धान की फसल में अब तक करीब 20 प्रतिशत खेतों में कीड़े का प्रकोप देखा जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.