उरई, नवम्बर 16 -- रामपुरा। संवाददाता खेती की बढ़ती लागत और घटती मिट्टी की उर्वरता के बीच इफको द्वारा लॉन्च किए गए नैनो यूरिया प्लस और नैनो डीएपी किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। ये उर्वरक न सिर्फ खर्च कम कर रहे हैं, बल्कि फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में उल्लेखनीय सुधार ला रहे हैं। यह बात कंजौसा स्थित आई एफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में इफको क्षेत्र प्रबंधक शुभम मिश्रा ने बीहड़ी इलाके के किसानों को जागरूक करते हुए कही। केंद्र संचालक संतोषी देवी ने बताया कि नैनो यूरिया अत्याधुनिक नैनो तकनीक से तैयार किए गए उर्वरक हैं, जो पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में कई गुना अधिक प्रभावी हैं। कम मात्रा में उपयोग से ही पौधों को आवश्यक पोषण मिल जाता है, जिससे मिट्टी की उर्वरता, पौधों की मजबूती और फसल की बढ़वार में खास सुधार देखने ...