हरदोई, अक्टूबर 27 -- माधौगंज। कस्बा स्थित कृषि मंडी समिति में रविवार को काफी मात्रा मे धान की आवक दिखाई दी। परिसर की सड़कों पर ढेरियां पड़ी दिखाई दीं। वहीं सेलापुर-मटियामऊ मार्ग से लेकर बिलग्राम, बघौली, मल्लावां मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतारें दिखाई पड़ी। जाम के झाम से परेशान लोगों को आवागमन में ठहरना पड़ा। किसानों की माने तो बाजार में अच्छे धान का भाव 17 सौ रूपए उच्चतम रहा। नमी, फंगस, हरा होने के कारण न्यूतम 1100-1650 रूपए तक में उनका धान बिक सका। इसके कारण उनकी लागत निकलना मुश्किल हो रहा है। क्षेत्र के जैनेंद्र पटेल, मानसिंह, सतेन्द्र शुक्ला, यदुनाथ सिंह, रामेंद्र कुमार, बेचेलाल, सुनील कुमार, सुरेन्द्र राठौर, मुनेंद्र सिंह, सरोज कुमार, मनोहर, सुभाषचन्द्र किसानों ने बताया कि सामान्य धान फसल के सरकारी रेट 2369 रुपए प्रतिकुन्तल हैं। उस हिसाब स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.