बांदा, सितम्बर 6 -- नरैनी। क्षेत्रीय विधायक ओम मणी वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर बताया है कि अपनी विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने स्वयं पहुंचकर किसानों के खेतों में अत्यधिक जलभराव को देखा है । बताया है कि किसानों की खरीफ की अन्य फसलों के साथ ही धान की फसल नष्ट होने के कारण उन्हें रवि की फसल बोने आदि में आर्थिक संकट उत्पन्न होने की प्रबल संभावना है । मुख्यमंत्री से सभी किसानों की खरीफ की नष्ट हुई फसल की उच्चस्तरीय अधिकारियों से सर्वे कराकर किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...