फसल का मुआवजा दिलाने की मांग
कुशीनगर, जुलाई 31 -- कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के गांव महूई बुजुर्ग गांव की ग्राम प्रधान/प्रशासक अनीता देवी ने कुशीनगर विधायक पीएन पाठक को प्रार्थना पत्र देकर गांव में बरसात के पानी से डूबे कई एकड़ धान की फसल का तहसील प्रशासन से सर्वे करा किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व हुई बरसात से महूई बुजुर्ग और भैंसा डाबर टोले के सैकड़ों किसानों के धान की फसल पानी में डूबने से बर्बाद हो गया। जल जमाव से किसान परेशान है गांव से होकर जा रही हिरण्यवती नदी की सफाई नहीं होने से भी किसानों की फसल डूब रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.