अयोध्या, अप्रैल 10 -- अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के हरिनाथपुर गांव में फसल काट रहे मां बेटे की पिटाई करने का आरोप गांव के कुछ लोगो पर लगा है। गांव की रहने वाली शिल्पा देवी पत्नी बुद्धीराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि तीन अप्रैल की शाम चार बजे वह अपने खेत में बेटे विजयसेन के साथ गेहूं की फसल काट रही थी। इस दौरान सरन ने अपनी पत्नी सुनीता व दो अन्य के साथ उसकी पिटाई की। थानाप्रभारी रतन शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...