हाजीपुर, अप्रैल 8 -- जंदाहा। संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के पीरापुर जगदीशपुर गांव के खेत में लगे गेहूं का फसल काटने से इनकार करने पर महिला एवं परिजनों से मारपीट की गई। इस मामले को लेकर पर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। सभी जख्मियों को इलाज हेतु जंदाहा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। इस मामले में पीरापुर जगदीशपुर निवासी चंदेश्वर राम द्वारा जंदाहा थाना पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन में जगदीशपुर निवासी गणेश राय, इंद्रजीत कुमार, अमरजीत कुमार, गणेश राय की पत्नी एवं करीब 30 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। बताया गया कि सोमवार को दिन के लगभग 11 बजे चंदेश्वर राम के घर के महिला एवं पुरुष सदस्य अपने खेत में लगे गेहूं के फसल काटने गए थे। उसी दौरान उनके खेत के बगल में पूर्व से सभी आरोपी खड़ा था। बताया गया कि आरोपी गणेश राय ने उनलोगों क...