सीतामढ़ी, अप्रैल 4 -- मेजरगंज। प्रखंड के खैरवा पंचायत अंतर्गत वार्ड 16 में शुक्रवार को बिजली की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश राम के पुत्र मंदीप राम के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदीप राम सुबह करीब 11 बजे अपने घर से पास के खेत में तैयार गेहूं की फसल काटने गया था। कटनी के दौरान ही खेत बगल की खेत से गुजर रहे नंगे बिजली के तार के संपर्क में वह अचानक आ गया और उसकी मौत हो गई । मंदीप अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार की बड़ी जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी।उसके पिता ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जिनमें मंदीप उनका हाथ बंटाता था। मृतक की तीन छोटी बेटियां हैं। मंदीप की पत्नी वर्तमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.