इटावा औरैया, अप्रैल 14 -- सैफई। ग्राम नगला किशोरी में सह-खातेदारों के बीच गेहूं की खड़ी फसल काटने को लेकर मंगलवार दोपहर विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक के दम पर पीड़ित पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। इस घटना में मां-बेटे सहित चार लोग घायल हो गए, जबकि दो अन्य के हाथ में चोटें आई हैं। ग्राम नगला किशोरी निवासी राजेश कुमार पुत्र स्व. सिपाहीराम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव के ही अरविंद उर्फ संजीव, रजत, दीक्षा, सरिता सहित चार अज्ञात लोगों ने उसके हिस्से की गेहूं की खड़ी फसल काट ली। विरोध करने पर आरोपित गाली-गलौज करने लगे और कुछ ही देर बाद घर पर चढ़ आए। यह भी पढ़ें- खेत पर भूसा भरते समय हमला, चार लोग गंभीर घायल रजत लोहे की रॉड लेकर पहुंचा और उसने दुर्वेश के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वहीं, अनीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.