जहानाबाद, अप्रैल 5 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। आसमान में काले बादल छाए रह रहे हैं। कभी गरज-ठनका हो रहा है तो कभी तेज हवा चलने लग रही है। हालांकि अब तक बारिश नहीं हुई है। फिर भी लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय क्षेत्र में गेहूं, चना, मसूर, सरसो आदि फसलों की कटाई का काम चल रहा है और मौसम के अचानक बदलने तथा बारिश की आशंका से किसान जल्द से जल्द फसल काटकर सुरक्षित स्थान पर रखने में लगे हुए हैं। किसानों का कहना है कि अगर इस समय बारिश हो जाती है तो कटी हुई फसल को भारी नुकसान हो सकता है। वहीं तेज हवा चलने से खड़ी फसल गिरने का भी डर बना हुआ है। किसानों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से मौसम का यही हाल बना हुआ है जिससे खेती-किसानी का काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.