फसल कटाई का जायजा लेने दियारा पहुंचे रिसीवर, पुलिस को नहीं देख वापस लौटे
भागलपुर, मई 14 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में बुधवार को फसल कटाई और ढुलाई का जायजा लेने पहुंचे बरारी पंचायत के मुखिया और कोर्ट द्वारा नियुक्त किए गए रिसीवर जयकरण पासवान को बैरंग वापस लौटना पड़ा। जयकरण का कहना है कि दियारा इलाके में फसल लूट की आशंका बनी रहती है। कई बीघे में फसल की कटाई हुई है। फसल लूट की घटना न हो इसके लिए दियारा में पुलिस कैंप होने की बात कही गई थी। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना के थानेदार से बात कर वे बुधवार को नदी पार कर दियारा पहुंच गए। वहां न तो कैंप था न ही एक भी पुलिस वाला दिखा। ऐसे में वे बिना जायजा लिए ही तुरंत वापस लौट गए।
दियारा इलाके में फसल लूट गौरतलब है कि औद्योगिक प्रक्षेत्र के दियारा इलाके में सैकड़ों बीघा जमीन में फसल बोने वाले किसानों से फसल लूटने की घटनाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.