प्रयागराज, मार्च 9 -- आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतें भी अजब-गजब आती हैं। अब नाली और सड़क की समस्या की कौन कहे, एक शिकायत फसल की सुरक्षा को लेकर आई है। जिसमें शिकायतकर्ता ने 632 बीघा पर फसल काटने के लिए डीएम से पुलिस और पीएसी बल मांगा है। जनता दर्शन पर आई शिकायत के क्रम में डीएम ने एसडीएम कोरांव को पत्र भेज दिया है। सर्वोदय मंडल बनरपुर कोरांव के किसानों ने डीएम को पत्र लिखा। जिसमें गांव की तैयार फसल को कुछ लोगों से खतरा बताया। शिकायतकर्ता माधो सिंह व दयानंद प्रसाद ने डीएम से कहा कि 632 बीघा जमीन पर फसल तैयार है। इस वक्त उसे काटने की जरूरत है। जबकि दबंग उन्हें परेशान कर रहे हैं। ऐसे में वो फसल काटने में सक्षम नहीं है। इसके लिए पुलिस और पीएसी बल उपलब्ध कराया जाए। मामले को देखकर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एसडीएम कोरांव को प्रकरण की जांच कर अपेक्षि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.