कटिहार, अप्रैल 9 -- कटिहार, एक संवाददाता प्रखंड के गेड़ाबाड़ी बस्ती में सुरेश शर्मा के खेत पर रब्वी मौसम 2025-26 के अंतर्गत गेहूं फसल के उत्पादन एवं उत्पादकता के आकलन के लिए पंचायत स्तर पर फसल कटनी प्रयोग सीसी ई का कार्य,सीसी ई एग्री ऐप के माध्यम से किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित अधिकारी के अनुसार उपज दर की प्राप्त आंकड़ों की विश्वसनीयता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहायक निदेशक अरविंद कुमार एवम् सांख्यिकी निदेशालय पटना द्वारा निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान 10x5 मीटर के आयताकार प्लॉट में गेहूं की कटनी कर उत्पादन का वजन 13.960 किलोग्राम दर्ज किया गया। निरीक्षण के समय जिला स्तरीय सांख्यिकी पदाधिकारी मनोज कुमार वर्णमाल, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी नवीन कुमार दास, किसान सलाहकार विनोद कुमार गुप्ता तथा किसान दीपल्लव कुमार सिं...