फसल उखाड़ने व महिला किसान से अभद्रता का आरोप
उरई, अप्रैल 13 -- कोंच। संवाददाता कैलिया थाना क्षेत्र के भेंपता गांव की कुंवर बाई ने सीओ को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि 24 मार्च को वह अपने खेत पर चना की फसल की रखवाली के लिए पहुंचीं, जहां गांव के युवक ने उनके खेत से हरे चने उखाड़ रहे थे। विरोध करने पर रूपेश ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और गाली-गलौज की।पीड़िता के अनुसार, शिकायत लेकर जब वह आरोपी के घर पहुंचीं तो युवक के पिता और भाई ने भी उन्हें धमकाया तथा पूरी फसल उखाड़ने की चेतावनी दी। बाद में आरोपी उनके घर के बाहर आकर भी अभद्र व्यवहार कर गया। महिला ने बताया कि उसने पहले पहाड़गांव चौकी और फिर 26 मार्च को थाना कैलिया में लिखित शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि पुलिस ने मामले में लापरवाही बरती और आरोपियों के हौसले बढ़ गए, जो अब भी उन्हें धमका रहे हैं। पीड़िता ने सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.