हापुड़, दिसम्बर 8 -- कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में सोमवार को फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के द्वारा मोबिलाइजेशन ऑफ कालेज स्टूडेंट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बाबूगढ़ कैंट में स्थित केवी इंटर कॉलेज में किया गया। पेंटिंग कंपटीशन एवं जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। पेंटिंग कंपटीशन में डेढ़ सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र प्रभारी डाक्टर अरविंद कुमार एवं केवी इंटर कालेज की प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से किया। केंद्र प्रभारी ने बताया कि छात्रों को फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) एक ऐसी रणनीति है, जो जुताई की आवृत्ति और तीव्रता को कम करने और पिछली फसलों के बचे हुए अवशेषों की मात्रा बढ़ाने पर आधारित है। इस प्रबंधन पद्धति का लक्ष्य मिट्टी और जल की गुणवत्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.