आजमगढ़, अप्रैल 22 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे के बिजली सब स्टेशन के पास बुधवार की दोपहर गेहूं के फसल अवषेश में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे पास में रखी गुमटी जल गई। घटना में 20 हजार नकदी, दो बाइक सहित हजारों के सामान जल गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मेंहनगर निवासी राजकुमार सोनकर ने अपने निर्माणाधीन मकान के सामने गुमटी में किराना की दुकान खोली थी। पास में ही खेत है। कुछ दिनों पहले हार्वेस्टर से फसल काटी गई थी। फसल अवशेष खेत में पड़ा था। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। यह भी पढ़ें- आग लगने से फूस के 20 घर राख, शादी का खुशियां मातम में बदली, पेज 3 लीड तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैलते हुए राजकुमार सोनकर की गुमटी तक पहुंच गईं। जिससे गुमटी में रखी 20 हजार रुपये नकदी, किराना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.