आजमगढ़, अगस्त 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवां में बुधवार को प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन फॉर इन-सीटू योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसानों को मोटा अनाज की खेती करने के लिए जागरूक किया। किसानों से खेत में पराली न जलाने की अपील के साथ इससे संबंधित जानकारी दी गई। फसल अवशेष प्रबन्धन के यंत्रों की झॉकी लगा कर किसानों को इसका अवलोकन कराकर इनके प्रयोग की भी जानकारी दी गयी। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सत्येन्द्र राय ने किसानों को मोटा अनाज श्री अन्न की खेती करने के लिए जागरूक किया। खेत में पराली न जलाने के लिए अपील की। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रणधीर नायक ने किसानों को मशरूम की खेती की जानकारी देते हुए फसल प्रबन्धन पर कृषकों को विस्तार से जानकारी दी। इसके लाभ से परिचित कराते हुए पराली, गन्ने की पत्ती ज...