पटना, मार्च 31 -- फसल अवशेष प्रबंधन वाले कृषि उपकरणों पर 40 से 80 फीसदी तक अनुदान दिया जाएगा। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने किसानों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि किसानों के लिए लाभकारी होने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी पराली प्रबंधन जरूरी है। किसानों को स्ट्रॉ रीपर और स्ट्रॉ बेलर जैसे आधुनिक कृषि यंत्र खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्ट्रॉ रीपर पर सामान्य श्रेणी को 40 फीसदी या 1.20 लाख, एससी-एसटी को 50 फीसदी या अधिकतम डेढ़ लाख, स्ट्रॉ बेलर पर सामान्य श्रेणी को 75 फीसदी या अधिकतम 2.25 लाख, एससी-एसटी को 80 फीसदी या अधिकतम 2.50 लाख, स्क्वायर-रेक्टेंगुलर बेलर पर सामान्य श्रेणी को 40 फीसदी या अधिकतम 5.28 लाख और एससी-एसटी को 50 फीसदी या 6.60 लाख रुपये अनुदान दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान ...