फरीदाबाद, अक्टूबर 4 -- फरीदाबाद। जिलाधीश एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने जिले में फसल अवशेष यानी पराली जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई करें। किसानों से अपील की गई है कि वे पराली प्रबंधन के लिए आधुनिक और पर्यावरण हितैषी तकनीक अपनाएं। शनिवार को यह आदेश जारी किए। जिलाधीश ने कहा कि पराली जलाने से हवा प्रदूषित होती है, जिससे मानव और पशु स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और मिट्टी की उर्वरक क्षमता घटती है। उन्होंने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और हरियाणा सरकार दोनों ने पराली जलाने पर सख्त रोक लगाई है। विक्रम सिंह ने कृषि और जनसंपर्क विभागों को गांवों में लगातार जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि नियम तोड़ने वालों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.