फसल अवशेष जलाने पर निगरानी के लिए जिला स्तरीय सेल गठित
शामली, सितम्बर 19 -- शामली। खरीफ सीजन में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने और इससे होने वाले वायु प्रदूषण की प्रभावी निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने जनपद स्तरीय अनुश्रवण सेल का गठन किया है। सेल धान एवं गन्ने की कटाई से लेकर रबी फसल में गेहूं की बुवाई तक पराली जलाने की घटनाओं की प्रतिदिन निगरानी करेगा। प्रशासन के अनुसार शासन के निर्देश और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में गठित सेल में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को अध्यक्ष बनाया गया है। एएसपी, जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी और क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। उप कृषि निदेशक को सदस्य सचिव तथा जिला कृषि अधिकारी को सह सदस्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सेल से संबंधित अभिलेखी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.