गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। जिले में गेहूं के फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए कि किसी भी ऐसी घटना की सूचना मिलते ही तुरंत प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अवशेष जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं, ताकि पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोका जा सके। इसमें लापरवाही पर अधिकारियों को भी नोटिस जारी होंगे डीसी उत्तम सिंह ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने जिले के चिन्हित क्षेत्रों में अवशेष जलाने की घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए कृषि विभाग को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में बिना देरी एफआईआर दर्ज कराई जाए। साथ ही मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर संबंधित किसानों की लाल प्रवेश (रेड एंट्री)की जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान अवशेष जलाते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.