बगहा, अप्रैल 12 -- नरकटियागंज। नरकटियागंज में पैक्स स्तर पर गेहूं की खरीददारी अब तक शुरू नहीं हुई है। इससे किसानों को गेहूं औने पौने दाम में साहूकारों एवं बिचौलियों के हाथों बेचना पड़ रहा है। इसमें किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्हें गेहूं का एमएसपी नहीं मिल पा रहा है। हालांकि अभी कुछ किसान गेहूं की कटनी में लगे हुए हैं और कुछ किसानों ने गेहूं की कटनी एवं दौनी कर ली हैं। नरकटियागंज के किसान रंजन पटेल कहते है कि उन्होंने गेहूं की कटनी कर ली है। उन्हें कुछ गेहूं बेचना था। पैक्स स्तर पर खरीददारी शुरू नहीं होने के चलते उन्होंने 2200 रुपए प्रति क्विंटल के दर से गेहूं गांव के साहूकार के हाथों बेचा है। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच गेहूं की खेती की लागत में भारी इजाफा हुआ है। बीज, खाद, डीजल, सिंचाई और मजदूरी सभी के दाम बढ़ गए हैं, लेकिन इसके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.