इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- भरथना। कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय में सोमवार को अग्निकांड से प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरित की गई। ग्राम तिलयानी मौजा थरी में छह अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग में किसानों की खड़ी फसल जलकर राख हो गई थी। घटना के करीब एक सप्ताह बाद सोमवार को मंडी समिति प्रशासन ने राहत पहुंचाते हुए 19 प्रभावित किसानों को कुल 93,879 रुपये की सहायता राशि प्रदान की। सचिव मंडी समिति संतोष कुमार यादव ने दोपहर करीब तीन बजे किसानों को चेक वितरित किए। सहायता पाने वाले किसानों में बांकेलाल, अशोक कुमार, रामकिशोर, मान सिंह, शिवनाथ सिंह, अरुण कुमार, राजीव, जनवेद सिंह, राजेश कुमार, प्रयाग नारायण, रुक्मणी देवी सहित कुल 19 किसान शामिल रहे। इस मौके पर प्रधान लिपिक रविंद्र सिंह, मंडी अभिरक्षक उमेश कुमार, स...