सीतापुर, मई 20 -- सीतापुर। जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद के किसानों को सूचित किया है कि माह मई 2026 में आए आंधी-तूफान या बैमौसम वर्षा से जिन कृषकों की औद्यानिक फसलों या बागों में 33 प्रतिशत से अधिक क्षति हुई है अथवा समूह के रूप में पेड़ गिर गये हैं। कुल पौधों का 33 प्रतिशत से अधिक का नुकसान परिलक्षित हो रहा है तो उसकी लिखित सूचना मय भू-अभिलेख, जियो टैग फोटोग्राफ, वीडियों व अन्य आवश्यक दस्तावेज के साथ तीन कार्य दिवसों में उद्यान कार्यालय, स्वरूपनगर-सीतापुर में उपलब्ध कराये, जिससे संबंधित क्षेत्र का सर्वेक्षण कराकर अग्रिम कार्यवाही की जा सके। निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाली सूचना/आवेदन पर विचार किया जाना सम्भव नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...