फसलों में लगने वाले कीट एवं रोग से बचाव की दी जानकारी
चंदौली, जुलाई 20 -- चंदौली, संवाददाता । धान के कटोरे में किसान धान की रोपाई समेत अन्य फसलों की बुआई में जुट गए हैं। वहीं खरीफ के फसलों पर लगने वाले कीट-रोग से बचाव के लिए कृषि विभाग की ओर से किसानों को सुझाव एवं एडवाइजरी भी जारी की गई है। किसान राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली एप्प के माध्यम से स्वयं कीट एवं रोग की पहचान कर उपाय एवं प्रबंधन कर सकते हैं। साथ ही बेहतर उत्पादन कर अच्छा मुनाफा ले सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि इस समय धान, अरहर, मक्का, ज्वार, बाजार, उर्द, मूंग एवं कुछ सब्जियों की खेती की जा रही है। इन फसलों में लगने वाले कीट-रोग से किसान बचाव कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रोपाई वाले धान की फसल में उगने वाले खरपतवारों से बचने के लिए पेनोक्ससुलम 21.7 प्रतिशत एससी 100 मिली मात्रा बुआई के 2-3 दिन के अंदर 500 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.