बक्सर, अप्रैल 10 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को कृषि टास्क फोर्स की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम अविनाश कुमार ने किया। इसका मुख्य उद्देश्य पराली जलाने, हार्वेस्टर से हार्वेस्टिंग का नियमन, गर्मी के मौसम में अगलगी की घटनाओं से बचाव और कृषि संबंधी अन्य विषयों पर चर्चा करना था। कृषि समन्वयकों से वार्ता के क्रम में एसडीएम ने क्षेत्र में कृषि संबंधी कठिनाइयों से संबंधित जानकारी हासिल की। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने कृषि समन्वयकों को अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को पराली जलाने से रोकने व इसके दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए कृषक समुदाय को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हार्वेस्टरों का निबंध अनिवार्य है। कृषि समन्वयक हार्वेस्टर के फिटनेस पर विशेष ध्यान देंगे। क्योंकि इसके कारण...