रुडकी, मई 7 -- लक्सर, संवाददाता। बुधवार की देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। बारिश से किसानों को फायदा पहुंचा है। वजह यह है की बारिश के रूप में नाइट्रोजन फसलों को मिलने से अब उनका ठीक प्रकार से बढ़ोतरी होगी। वहीं किसानों का सिंचाई करने से भी पीछा छूट गया है। बारिश से मौसम भी बदल गया है। पिछले कई दिनों से तेज धूप निकल रही थी लेकिन बुधवार की देर रात अचानक चली तेज हवा के बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई और थोड़ी ही देर में चारों ओर पानी पानी हो गया। किसान सतवीर प्रधान व राजपाल प्रधान का कहना था कि बारिश से किसानों को फायदा पहुंचा है, वजह यह है कि इस समय किसान अपने खेतों में गन्ने की सिंचाई के कार्य में जुटे हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.