देवरिया, अगस्त 14 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बाढ़ में फसल बर्बाद होने के बाद नदी अब खेतों को लील कर किसानों की कमर तोड़ रही है। परसिया देवार में उग्रसेन सेतु के निकट और आसपास के इलाकों में सरयू तेजी से कटान कर रही है। नदी के उग्र तेवर को देख किसान सहमे हुए हैं। खेतों को कटान से बचाने के लिए कोई उपाय नहीं सूझ रहा है। नदी किसानों के किसानों का पीछा नहीं छोड़ रही है। फसल नष्ट करने के बाद अब खेती पर नदी की लहरें कहर ढा रही हैं। तीन दिन से किसानों की करीब एक एकड़ खेती नदी लील चुकी है। मंगलवार शाम को भोला यादव की झोपड़ी कटकर नदी में समा गई। नदी का रुख देख किसानों के चेहरे स्याह पड़ गए हैं। ज्यों-ज्यों पानी नीचे जाएगा कटान की तीब्रता बढ़ती जाएगी। भोला यादव, केशव, सुंदर यादव आदि ने बताया कि खेत मे पानी भरने से धान की फसल नष्ट हो गई है। अब नदी ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.