मैनपुरी, दिसम्बर 11 -- क्षेत्र के गांवों में आवारा गोवंश घूम रहे हैं। गेहूं, आलू, सरसों सहित अन्य रबी की फसलें खड़ी हैं। जिन्हें ये आवारा गोवंश नुकसान पहुंचा रहे हैं। गुरुवार को ग्राम नखतपुर में किसानों ने गोवंश को एकत्रित कर कूड़ाघर में बंद कर दिया। बाद में एक दर्जन गायों को किसानों ने अपने वाहन से सगामई गोशाला भिजवा दिया। 20 गाय अभी भी कूड़ा ग्रह में बंद हैं। जागीर विकासखंड क्षेत्र में गोवंश फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के जिलाध्यक्ष अतुल यादव के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने गुरुवार को एकत्रित होकर खेतों में फसल बर्बाद कर रहे लगभग 40 गोवंशों को पकड़ लिया। इन गोवंश को घेरकर गांव के बाहर बने कूड़ा संग्रह केंद्र में बंद कर दिया। किसानों का कहना है कि बेसहारा गोवंशों की समस्या को लेकर ग्राम सचिव एवं व...