गोंडा, फरवरी 15 -- गोण्डा। जिले के किसानों की फसलों को कीटों से बचाने के लिए कृषि विभाग की ओर से सोलर लाइट ट्रैप योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह सोलर लाइट ट्रैप खेतों में रात के समय हानिकारक कीटों को आकर्षित कर नष्ट करने में सहायक होता है, जिससे फसलों को होने वाला नुकसान काफी हद तक कम हो जाता है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह सोलर आधारित कीट नियंत्रण यंत्र पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल है। इसके उपयोग से रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता कम होती है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है। सोलर लैम्प से न केवल कीटों का नियंत्रण होता है, बल्कि किसान उत्पादन लागत भी कम कर सकते हैं। 75 फीसदी अनुदान पर किसानों को मिलेगा : इस योजना के तहत किसानों को सोलर लैम्प 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा। शेष 25...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.