रुडकी, मार्च 16 -- नारसन, संवाददाता। बारिश और तेज रफ्तार हवा से क्षेत्र में कई फसलों को नुकसान पहुंचा, वहीं कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। रविवार सुबह हल्की बारिश के बाद दिन भर धूप रही, लेकिन देर रात मौसम ने फिर करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। तापमान कम होने से लोगों को दोबारा गर्म कपड़े निकालने पड़े। वहीं बारिश और तेज हवा से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। इस समय दोनों फसलें पकने की अवस्था में हैं।किसान महेंद्र सिंह, विनोद कुमार, रमेश और नीरज ने बताया कि तेज हवा के साथ बारिश होने से गेहूं की फसल जमीन पर लेट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.