चम्पावत, मई 12 -- जगदीश राय, लोहाघाट। बाराकोट के डोबाभागू के किसानों ने आपदा में हुई भारी क्षति का मुआवजा देने की मांग की है। मंगलवार को जगदीश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों ने बताया कि हाल ही में हुई ओलावृष्टि से मसूर, गेहूं, आम, लीची, कद्दू, शिमला मिर्च समेत अन्य फसलों और फलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। कई किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने नुकसान का आंकलन करने और मुआवजा देने की मांग की है। बैठक में मदन राम, हरीश राम, पूर्णानंद तिवारी, रोशन लाल, प्रकाश राम, हेमा तिवारी, मंजू तिवारी सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...