पटना, मार्च 22 -- बिहार राज्य किसान सभा के महामंत्री विनोद कुमार ने बताया कि बेमौसम बारिश, आंधी, ओलावृष्टि से मक्का और गेहूं की फसल को व्यापक क्षति पहुंची है। उन्होंने राज्य सरकार से फसलों के नुकसान का तुरंत सर्वे कर क्षतिपूर्ति देने की मांग की। रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि व्यापक फसल क्षति से बिहार के किसान अत्यंत मर्माहत हैं और उनके बीच त्राहिमाम की स्थिति है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...