अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी के कार्यालय क्वार्सी पर मंगलवार को सपा की मासिक बैठक हुई, जिसमें 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। इसके अलावा बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। सपाइयों ने नायब तहसीलदार कोल को ज्ञापन दिया। सपा ज़िला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर कहा कि एसआईआर के बाद 10 अप्रैल को फाइनल सूची प्रकाशित होने के बाद अपनी विधानसभा में,अपने-अपने ब्लॉक में ,सेक्टर में ,बूथ पर अपने लोगों के नाम देखें। अगर नाम न हों तो विधानसभा जिला अध्यक्ष को अवगत कराएं। अतरौली ,जवां, गोंडा, इगलास एवं समस्त ब्लॉकों में किसानों की फसल के नुकसान को लेकर ज्ञापन सौंपा। खेतों में खड़ी मेहनत एक झटके में खत्म हो गई,जिससे किसान भाई गंभीर आर्थिक संकट में...