रुडकी, फरवरी 20 -- नारसन, संवाददाता। तापमान एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। तापमान के प्रभाव से फसलों को बचाने के लिए किसान फसलों की सिंचाई करने में व्यस्त हो गए हैं। किसानों का कहना है कि इस समय बढ़ रहा तापमान फसलों के अनुकूल नहीं हैं। एकाएक तेजी के साथ बढ़ रहा तापमान खासकर गेहूं की फसल के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा। किसानों का कहना है कि अभी गेहूं की फसल का पकने में काफी समय है तापमान बढ़ने से फसल समय से पहले ही पक जाएगी जिससे गेहूं के दाने का विकास सही ढंग से नहीं हो पाएगा और फसल का उत्पादन प्रभावित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.