हमीरपुर, मार्च 20 -- हमीरपुर, संवाददाता। शुक्रवार तड़के बिगड़े मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। जो दिन में रुक-रुककर होती रही। मुख्यालय में तीन घंटे तक बारिश से चारों तरफ कीचड़ हो गया। कुल पांच एमएम बारिश रिकार्ड की गई। गड्ढायुक्त सड़कों में जलभराव हो गया। दूसरी तरफ बारिश से नुकसान की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतीपाती का काम जहां का तहां रुक गया है। खेत-खलिहानों में हार्वेस्टर और मशीनें खड़ी हैं। सूखने के लिए कटी पड़ी फसलों के खराब होने की आशंका बढ़ गई है। तापमान में 14 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.02 डिग्री पहुंच गया। मौसम से पारा लुढ़का, गर्मी से राहत मौसम लगातार गरम होता जा रहा था। शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलने से अचानक से पारा भी लुढ़क...